Breaking News

सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में विश्‍वकर्मा पूजा के पूर्व अखंड रामचरितमानस पाठ शुरु

गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर के परिसर में आगामी 17 सितंबर के विश्वकर्मा भगवान के पूजन उत्सव के शुभ अवसर के पूर्व, आज सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर में मैनेजिंग इंडस्ट्री श्रीमती सावित्री सिंह जी के मार्गदर्शन में डॉक्टर सानंद सिंह और डॉक्टर प्रीति सिंह ने 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का संत जनों के द्वारा संकल्प लिया गया। भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन प्रत्येक संस्थान के द्वारा कराया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण वास्तुकला, शिल्प कला, यंत्र की तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा का मानस पुत्र माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा विज्ञान और तकनीक के युग में सृजन का संदेश देते हैं। प्रत्येक कार्य अगर श्रद्धा और निष्ठा से किया जाए तो वह ईश्वर की उपासना बन जाता है। विश्वकर्मा जयंती की आप सभी को अग्रिम बधाई। हम सब निर्माण और सृजन के महत्व को स्वीकार कर अपने जीवन में इसे अपने का संकल्प लें। आज के कार्यक्रम के संयोजक सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर के काउंसिल दिग्विजय उपाध्याय जी, कोऑर्डिनेटर डॉ रामचंद्र दुबे जी और सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे। आज के पूजन का कार्यक्रम सत्यदेव परिवार के आचार्य भानु प्रकाश चतुर्वेदी जी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …