Breaking News

गाजीपुर: ब्रह्म बाबा बाल कबड्डी प्रतियोगिता में असना की टीम विजयी

गाजीपुर। बिरनों थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा जयरामपुर में ब्रम्ह बाबा बाल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन का फाइनल मैच ग्राम असना व रैकवारेडीह के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अनिल यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि युवाओ के लिये खेल स्वास्थ्यवर्धक और बलवर्धक सिद्ध होता है। असना की टीम ने 25 अंक हासिल कर विजयी रही, रैकवारेडीह 18 अंक पाकर उप विजेता रही, तृतीय स्थान मीरवा दुल्लहपुर रही, विजेता को 3100 रु.  मेडल ट्रॉफी उप विजेता को 2100 रु.मेडल ट्रॉफी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मीरवा दुल्लहपुर को 1100 रु. मेडल ट्रॉफी उचित पुरस्कार दिया गया, इस प्रतियोगिता में गाजीपुर मऊ, वाराणसी, बलिया आजमगढ़ की 40 टीम भाग ली थी, मुख्य रूप से अनिल यादव पुर्व जिला पंचायत सदस्य, उमेश पहलवान, अखिलेश यादव राष्ट्रीय सचिव युवा शक्ति संघ,ग्राम प्रधान दुर्गविजय राजभर, आयोजक नितेश राजभर, अंकेश राजभर, आदित्य शुक्ला, श्रवण राजभर, धोनी पाल, कन्हैया यादव, गुड्डू यादव, राधेश्याम पाण्डे, मीनू पांडेय, फैज अंसारी, योगेश पाण्डेय, राहुल पाल, मनीष कन्नौजिया समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …