Breaking News

गाजीपुर: पूर्व राज्‍यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया के पुण्‍यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी विचारों के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी पूर्व सांसद राज्यसभा के पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय समता भवन गाजीपुर पर जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए गोपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की आजीवन सड़क से सदन और न्यायालयों में शोषित ,वंचित, दलित समाज की आवाज बनकर उन्होंने संघर्ष किया। गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर चौरसिया ने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी को लोक अदालत का जनक व सामाजिक न्याय का मसीहा थे। गोष्ठी में सर्वश्री पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्षगण रामधारी यादव, डा नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव, सिकन्दर कन्नौजिया,सदानंद, विजय शंकर एडवोकेट, कमलेश यादव, जयराम भारती, रामाशीष, अजय , सुग्गु, रजनीश राहुल सिंह जगत मोहन बिना संतोष, अमरनाथ पहलवान कोच, अशोक रितेश कन्हैया यादव रमेश यादव, तिलक प्रधान रामकेश इत्यादि लोग उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …