Breaking News

वाराणसी: सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे घायल दरोगा के परिजन, कहा- आरोपियों के खिलाफ हो सख्‍त कार्रवाई   

वाराणसी। कचहरी में बीते मंगलवार को अधिवक्ताओं ने दो पुलिसकर्मियों को पीट दिया था। दरोगा मिथिलेश प्रजापति और राणा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार की सुबह दरोगा मिथिलेश के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। वे लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। उनके भाई ने कहा कि हमें बताया जाए कि वर्दी कैसे सुरक्षित रहेगी। आए दिन पुलिसकर्मियों को कचहरी आना पड़ता है। आज मेरे भाई के साथ यह नृशंस घटना हुई है, कल किसी और के साथ हो गई तो, उसके सुरक्षा की गारंटी क्या है?

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …