Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  गोरखपुर में ऑन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  गोरखपुर एवं अटल बिहारी वाजपेयी-भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ए.बी.वी.-आई.आई.आई.टी.एम.), ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 सितंबर, 2025 से 20 सितंबर, 2025 तक एम.एम.एम.यू.टी., गोरखपुर में आई.सी.ई.3 2025 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी के क्षेत्र में नवीनतम शोध, नवाचार एवं तकनीकी विकास पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा। कॉन्फ्रेंस के प्रमुख विषयों में वायरलेस कम्युनिकेशन, आर.एफ./माइक्रोवेव/राडार, वी.एल.एस.आई., ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, विद्युत उत्पादन, संचरण एवं वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, नियंत्रण प्रणाली, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन, विद्युत मशीनें आदि शामिल हैं। इस कॉन्फ्रेंस की एक विशेष पहल डब्ल्यू.आई.ई. ट्रैक के रूप में की गई है, जिसके अंतर्गत महिला लेखकों को पंजीकरण में विशेष छूट दी जाएगी, जिससे तकनीकी क्षेत्रों में महिला सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। यह आयोजन आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन द्वारा तकनीकी एवं आंशिक वित्तीय रूप से प्रायोजित है, जो इस कॉन्फ्रेंस की गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर पहचान को और सुदृढ़ करता है। आयोजन समिति में डॉ० संजय कुमार सोनी, डॉ० प्रभाकर तिवारी एवं डॉ० सोमेश कुमार आयोजन अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि डॉ० नवदीप सिंह, डॉ० शिखा सिंह, डॉ० विनोद कुमार एवं डॉ० मीनाक्षी चौधरी आयोजन सह-अध्यक्ष एवं सचिव की भूमिका में हैं। यह सम्मेलन गोरखपुर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी के लिए गौरव का विषय है और विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच सिद्ध होगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व स्तर के ख्यातिप्राप्त वक्ता अपने विचार साझा करेंगे, जिनमें शामिल हैं: प्रो० रमेश बंसल, प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, यूनिवर्सिटी ऑफ शारजाह, प्रो० मोहम्मद  रेहान, महानिदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एन.आई.एस.ई.), प्रो० एस० एन० सिंह, निदेशक, ए.बी.वी.-आई.आई.आई.टी.एम., ग्वालियर, प्रो० योगेश सिंह चौहान, प्रोफेसर, आई.आई.टी.-कानपुर, डॉ० दीपक एल० वैकर, मुख्य प्रशिक्षण सलाहकार, टैक्स्ट्रा सॉल्यूशंस, सिंगापुर, डॉ० सुमित तिवारी, अस्सिटेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एम.एन.एन.आई.टी., प्रयागराज, डॉ० सरोज वैकर, पूर्व प्रकाशन निदेशक, अमेरिकन सोसाइटी फॉर क्लीनिकल पैथोलॉजी तथा डॉ० संजीत कुमार द्विवेदी, तकनीकी सलाहकार, सिएमेंस गेमेसा रिन्यूएबल एनर्जी ए/एस, डेनमार्क। इन सभी वक्ताओं की उपस्थिति से यह सम्मेलन शोध एवं नवाचार की दिशा में एक प्रेरणास्रोत बनेगा एवं यह सम्मेलन ज्ञान, नवाचार एवं सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …