Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में आंतरिक स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन का हुआ आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन दिनांक 19 सितंबर, 2025 को छात्र क्रियाकलाप परिषद, तकनीकी उप परिषद के अंतर्गत एमएमएमयूटी रेसो द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बी० के० पाण्डेय एवं डॉ बी० के० शर्मा (समन्वयक, तकनीकी उप परिषद) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। तकनीकी उप परिषद के प्रभारी डॉ. पल्लव गुप्ता ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था का संचालन किया। इस अवसर पर हैकाथॉन के मेंटर प्रो० सर्वपाल सिंह, एसपीओसी डॉ. आशीष श्रीवास्तव तथा सह समन्वयक डॉ. पवन कुमार मल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रतियोगिता की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन में 67 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्रों ने अपने नवीन विचारों और अनेक सामाजिक समस्याओं के ऊपर तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता एवं उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …