Breaking News

सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, दो छात्राएं झुलसी

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में शुक्रवार को दोपहर निजी स्कूल पर बिजली गिरने दो छात्रों की मौत हो गई। घटना में दो छात्राएं भी झुलस गईं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोट गांव के नौटोलिया में ब्रह्मदेव पब्लिक स्कूल का संचालित है। विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर पढ़ाई चल रही थी। अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से कक्षा-तीन के छात्र अरविंद (08) और कक्षा-9 के छात्र दीपक (13), छात्रा सोनमति (16), रेखा (15) झुलस गईं। घटना से अफरातफरी मच गई। बिजली गिरने की आवाज से अन्य बच्चे भी सहम गए। आनन-फानन झुलसे विद्यार्थियों को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया। रेखा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …