गाजीपुर। बहेरवा बाबा विराट कबड्डी प्रतियोगिता चौरही के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 7:00 वाराणसी और गाजीपुर के टीमों का प्रोफेसर सानंद सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के द्वारा हाथ मिलवा कर आज के फाइनल मैच का शुभारंभ कराया गया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर इसी गांव सभा में स्थित है। इसलिए बार-बार यहां के खिलाड़ियों से जनता से संवाद करने का शुभ अवसर मिलता है। प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा कि खेल के मैदाने में जाति धर्म और गांव इलाकों की दीवारें हट्ती। आपसी भाईचारा बढ़ता है। खेल से जीवन भी स्वस्थ होता है। मन भी स्वस्थ होता है ।विचार स्वस्थ होते हैं। लगातार भारत की उन्नति में युवाओं का बड़ा हाथ है। असली भारत इन युवाओं की ताकत में बसता है। उन्होंने आवाहन भी किया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या पढ़ाई लिखाई खेलने की होगी तो आप लोग मिलकर के बात करे। आज एक विकलांग दिव्यांग पिता के पुत्र जो पढ़ाई से वंचित था ,,उसकी अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट तक की पूरी पढ़ाई यूनिफॉर्म के साथ सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के द्वारा कराई जाएगी। इस तरह की घोषणा उनके द्वारा की गई ,जिसका स्वागत समाज के सभी वर्गों ने किया। आज के समारोह के आयोजक पूरे गांव के लोग थे जिसमें मुख्य रूप से सूर्यनाथ यादव मास्टर साहब, रमेश जी पूर्व प्रधान संतलाल जी प्रधान जी,दिनेश यादव जी और अनेक लोग उपस्थित रहे। मेरे साथ दिग्विजय उपाध्याय जी अंकित सिंह संतोष श्रीवास्तव सभी लोगों ने खिलाड़ियों का और आम जनता का बहुत स्वागत किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….