Breaking News

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में जैम, जैली, आचार, चटनी, शरबत आदि बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण गाजीपुर द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ दिनांक 25 सितंबर 2025 को एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा फीता काट कर किया गया इस प्रशिक्षण में स्कूल के छात्राओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया प्रभारी सैय्यद हाशिम महमूद द्वारा फल को काफी समय तक सुरक्षित रखने के लिए और अपना स्वयं का उद्योग लगाने के लिए फलों से निर्मित पदार्थ जैम जैली आचार चटनी शरबत आदि लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए जानकारी दी अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया इस  में प्रशिक्षण में श्री एस तबरेज खान , तस्नीम फारूकी, जावेद अंसारी, जमील खान मोइनुद्दीन और अफजल खान अन्य शिक्षक मौजूद थे जिन्होंने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …