गाजीपुर। कृत्रिम अंग ही सही पर दिव्यांगों के चेहरे खिले हुए थे। किसी का पैर लगाया जा रहा था तो किसी का हाथ सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर आयोजित राज्य स्तरीय निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन गुरुवार किया गया। जिसमें दिव्यांगजन अनरजीत चौहान, जमुना यादव, जुनैद अख्तर,शीला देवी, सर्फुद्दीन अंसारी,राकेश मोती चन्द्र गुप्ता,नन्दकिशोर पांडेय, रोहित कुमार यादव,रामरती,दिनेश विश्वकर्मा,निरपत्त यादव सहित एक दर्जन दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग लगाया गया। कृत्रिम अंग लगाए गए दिव्यांग जनों को सिद्धपीठ हथियाराम मठ के मठाधिश्वर महामंडलेश्वर भवानी नन्दन यति जी महाराज ने माला एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। यति जी महाराज ने कहा कि अधिवक्ता हरीश भारतीय की भूमिका देवदूत जैसी ह। यति जी महाराज ने कहा कि सिद्धपीठ की बुढ़िया माई एवं जनपद सहित पूर्वांचल के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद हरीश भारतीय जैसे महामानव के लिए है। उनके द्वारा भेजे गए उपकरण से कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांग जनों मे फिर से गतिशीलता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।दुर्घटना से अंगहीन होकर जीवन से हार चुके दिव्यांगों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर अनमोल खुशी के पल है। महाराज जी ने कहा की कृत्रिम अंग लगाए जाने की अत्याधुनिक मशीनें सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर लगाई गई है।जिसका संचालन मानव सेवा समिति के प्रवंधक रमेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासी और अमेरिका के ख्यातिप्राप्त अधिवक्ता हरीश भारती ने जब सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूषण दुबे के माध्यम से यह जाना कि गाजीपुर सहित पूर्वांचल में ऐसे लोग भारी तादाद में रहते हैं।जो जन्मजात , बिमारी अथवा दुर्घटना के कारण हाथ पैर खो बैठे हैं। तो उन्होंने ने निदान स्वरुप कृत्रिम अंग लगाने की मशीनों को प्राप्त कराया। हरीश भारती ने विडियो कालिंग के माध्यम से सिद्धपीठ औढ़ारी मठ की भौगोलिक स्थिति को देखा और विडियो कालिंग के माध्यम से आशिर्वाद भी प्राप्त किया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूषण दुबे, पूर्व मंत्री डा.रमाशंकर राजभर, रमेश यादव,लवटू प्रजापति,प्रधान विजय राजभर,डा.आर पी पांडेय, राहुल,अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….