Breaking News

सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गाजीपुर में “विश्व फार्मासिस्ट दिवस” का भव्य आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी बोरशिया, फदनपुर, गाजी पुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक मां सरस्वती तथा कर्मवीर सत्यदेव सिंह के पूजन दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का कार्य आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस, गाज़ीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद कुमार सिंह, निदेशक डॉ0 प्रीति सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर डॉ रामचंद्र दुबे तथा प्राचार्य सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, डॉ0 तेज प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया। तत्पश्चात प्राचार्य एवं शिक्षक गण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 तेज प्रताप सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट वैश्विक चिकित्सा समुदाय के स्वास्थ्य प्रबंधन में एक अत्यधिक मूल्यवान भागीदार हैं जैसे शिक्षा, ट्रेनिंग फार्मास्यूटिकल रिसर्च, फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटल, पेशेंट केयर आदि में अति महत्वपूर्ण अंग है।       आज के मुख्य अतिथि डॉ0 सानंद कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से हमारे समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे हैं तथा उन्होंने अपने प्रेरणादायक आशीर्वाद में छात्रों को कर्म ही पूजा है की जीवन शैली पद्धति पर चलने तथा कर्मसील बनने के लिए प्रेरित किया। फार्मासिस्ट दिवस पर शिक्षकों के मेडिकल जगत तथा देश और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए कॉलेज की सभी शिक्षकों को सम्मानित किये। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के डायरेक्टर डॉ0 प्रीति सिंह द्वारा बच्चों को प्रेरित करते हुए, फार्मासिस्ट के महत्व पर प्रकाश डाला, फार्मासिस्ट केवल एक पेशा नहीं है बल्कि मानव समाज और सेवा का एक अद्भुत संगम है। ईश्वर के जीवन देने के बाद जीवन को सुरक्षा देने में फार्मासिस्ट का एक बहुत बड़ा योगदान है।कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा  “Think Health Think Pharmacist” विषय  पर 150 पोस्टर प्रजेंटेशन तथा  मॉडल प्रदर्शनी लगाए गए और प्रत्येक पोस्टर और मॉडल पर विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रश्न  मार्किंग माध्यम से किया गया। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सूरज गुप्ता, शुभम गुप्ता, अनुराधा, एमडी इमरान, रोहित गौतम, प्रियंका यादव, प्रियंका ओझा, गौरव मौर्या  तथा अज़रा निशा द्वारा प्रत्येक छात्र से पोस्टर एवं  मॉडल के बारे में प्रश्न पूछे गए तथा उनकी मार्किंग कि। सभी विजेताओं तथा उप विजेताओं को सभी अतिथियों  द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ बी आर अंबेडकर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रधानाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप कॉलेज के स्टाफ, दिनेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश, गौरव कुशवाहा, मनोज श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, मीरा, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …