लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो जय प्रकाश सैनी ने विश्वविद्यालय के चौथे कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल के दो वर्ष आज पूरे कर लिए। प्रो सैनी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शिक्षण, अनुसंधान, एवं प्लेसमेंट आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस लिहाज से दो वर्ष का उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता तथा समर्पित प्रयासों के कारण विश्वविद्यालय को अनेक उपलब्धियां हासिल हुईं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां निम्नलिखित हैं: –
- लगातार दो वर्षों से विश्वविद्यालय देश के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हो रहा है। विश्वविद्यालय को एन आई आर एफ 2025 में पांच श्रेणियों क्रमशः ओवरऑल में 99वीं, इंजीनियरिंग में 60वीं, विश्वविद्यालय में 68वीं, प्रबंधन में 83वीं, एवं राज्य विश्वविद्यालय में 23वीं रैंक मिली।
- एन आई आर एफ 2024 में विश्वविद्यालय श्रेणी में 94वीं, इंजीनियरिंग में 84वीं, एवं राज्य विश्वविद्यालयों में 40 वीं रैंक मिली थी।
- प्रथम प्रयास में ही क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में दक्षिण एशिया में 292वीं रैंक तथा एशिया में 901वीं रैंक मिली।
- टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में विश्व में 1501 और उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक।5. वर्ष 2024 में बी बी ए पाठ्यक्रम को देश भर में 19वाँ और प्रदेश में पहला स्थान।
- टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे 2024 में एम एम एम यू टी को देश में 36वाँ स्थान।
- इंडिया टुडे बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2025 में एम एम एम यू टी को देश भर में 26वाँ स्थान
- टी सी एस द्वारा विश्वविद्यालय को टी सी एस प्रायोरिटी इंस्टीट्यूशन का दर्जा मिला।
- अनुसंधान एवं नवाचार संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च एंड पेंटेट इंसेंटिव स्कीम का आरम्भ। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले शोधपत्रों एवं पेटेंट में उल्लेखनीय वृद्धि।
- वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 139 विद्यार्थियों को पी एच डी कार्यक्रम में प्रवेश। इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पी एच डी में प्रवेश।
- 76 स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति। संस्थान के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई।
- उद्योग जगत के 29 विशेषज्ञों की प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस एवं एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति।
- नई उभरती हुई प्रौद्योगिकी के अध्ययन, अध्यापन, एवं शोध हेतु 32 माइनर डिग्री कोर्स का आरम्भ।
- पहली बार छात्र शिकायतों के निवारण के लिए लोकपाल की नियुक्ति।
- स्टेनफर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में वर्ष 2023 में एम एम एम यू टी के मात्र दो शिक्षक, वर्ष 2024 मे बढ़कर 5, तथा वर्ष 2025 में बढ़कर 8 शिक्षक शामिल।
- विश्वविद्यालय के AICTE की Idea Lab (रु. 1.10 करोड़) एवं भारत सरकार की ए एन आर एफ- पेयर योजना (रु. 100 करोड़) में चयन।
- पहली बार 1100 से अधिक विद्यार्थियों को प्लेसमेंट। अधिकतम पैकेज वार्षिक रु. 59 लाख तक पहुंचा।
- अनुसंधान एवं परामर्श को बढ़ावा देने लिए रु. 32 करोड़ से नई प्रयोगशालाओं की स्थापना एवं पुरानी प्रयोगशालाओं का उच्चीकरण।
- लगभग रु. 100 करोड़ की निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
- 159 शोधकर्ताओं (शिक्षकों और शोध छात्रों) को ए डी साइंटिफिक रैंकिंग्स की वर्ल्ड साइंटिस्ट्स एच इंडेक्स रैंकिंग्स 2025 में जगह मिली है। वर्ष 2024 में इसी रैंकिंग में विश्वविद्यालय के 114 शोधकर्ताओं को जगह मिली थी जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 58 ही थी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….