Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के असिस्‍टेंट प्रोफेसर डा. देवेश कुमार पंचतत्‍व में विलीन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ देवेश कुमार का शनिवार की शाम निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। कुछ दिनों पूर्व हृदय की दिक्कत होने पर लखनऊ में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी जिसके बाद वे ठीक होकर घर आ गए थे। आज दोपहर में दिक्कत होने पर उन्हें एम्स ले जाया गया था जहां शाम 6 बजे के करीब उनका निधन हो गया। वर्ष 2015 में उनकी नियुक्ति एम एम एम यू टी में अस्सिटेंट प्रोफेसर के रूप में हुई थी। उन्हें हाल ही रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड मिला था। उनके निधन का समाचार मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सभी शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार की सुबह गोरखपुर के राजघाट पर सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …