Breaking News

गाजीपुर: मिशन शक्ति के तहत 51 कन्‍याओं का किया गया पूजन और सम्‍मान

गाज़ीपुर। शारदीय नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नगर संसाधन केंद्र (URC), गाज़ीपुर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 51 बालिकाओं का पूजन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के चरण पूजन, तिलक, पुष्पार्चन एवं उन्हें फल-उपहार प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा नारी सम्मान के संदेश को समाज में व्यापक स्तर पर पहुँचाना है। यही सरकार की मन्सा  के साथ यह कार्यक्रम लगातार मिशन शक्ति के साथ किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं की पूजा कर उन्हें समाज में देवी स्वरूप मानने की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित जनों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कहा कि “नारी ही शक्ति का स्रोत है, और बालिकाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।” कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ सदर, विद्यालय की अध्यापिका उपस्थित थीं। उक्त के सदर चिकित्सालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महिला सुरक्षा व कानून पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन तथा महिलाओं से सम्बंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें महिला कल्याण विभाग से वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा चिकित्सालय के स्टाफ भी उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …