Breaking News

गाजीपुर: 2 अक्‍टूबर को शाम 8 बजे लंका मैदान में होगा रावण दहन, होगा लाइव प्रसारण

ग़ाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी गाजीपुर के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान लंका में 7:30 बजे से राम रावण युद्ध में प्रभु श्री राम के द्वारा रावण का वध का मंचन किया जाएगा।इस दौरान कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं कमेटी के सह संरक्षक तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा की मौजूदगी रहेगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बटन दबाकर ठीक 8:00 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी यह भी अपील करती है कि जिन दुर्गा प्रतिमाओं को प्रभु श्री राम की आरती करानी है, वह 7:15 बजे तक लंका मैदान के चार नंबर गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद आरती पूजन नहीं हो सकता है, क्योंकि उसके बाद राम रावण युद्ध के लिए प्रभु श्री राम रावणबाड़े में चले जाएंगे। मंत्री बच्चा तिवारी ने गाजीपुरवासियों से अपील किया कि आप लोग मेला देखने आइए और रामलीला तथा रावण दहन के अद्भुत नजारे का गवाह बनिये। शांतिपूर्ण ढंग से लीला मंचन कार्य देखने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि राम-रावण युद्ध और रावण के पुतले के दहन का यूट्यूब के जरिए सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …