Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में मंगलवार को “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी जी के निर्देशन एवं जिला प्रशासन गोरखपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की डॉ. मीनू, पीठासीन अधिकारी ने छात्राओं को आत्मविश्वास, अधिकारों और सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर श्री एस. चन्नप्पा (IPS), डीआईजी रेंज गोरखपुर, श्री योडेंद्र सिंह (PPS), सीओ कैंट और श्रीमती दिपांशी राठौर (PPS), सीओ ऑफिस ने सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। लगभग 100 छात्र-छात्राएँ और स्टाफ सदस्य इसमें शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …