Breaking News

गाजीपुर: पूर्व प्रमुख स्‍व. रामधारी पहलवान की 19वीं पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। देवकली ब्‍लाक के पूर्व प्रमुख स्‍व. रामधारी पहलवान की 19 वीं पुण्‍यतिथि मंगलवार को ब्‍लाक मुख्यालय परिसर में मनायी गया। इस अवसर पर नव निर्मित पंचायत भवन का लोकापर्ण ब्लाक प्रमुख श्रीमति माधुरी यादव ने फीता काटकर किया। उपस्थित अतिथियों ने स्‍व. रामधारी पहलवान के प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर उन्‍हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र केशरी नरसिंह यादव  ने कहा कि स्‍व. रामधारी पहलवान जिले के ही नही बल्कि पूरे देश के धरोहर हैं।स्व० रामधारी पहलवान चार दशक तक ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन स्वतंत्रता आन्दोलन मॆ 18 अगस्त 1942 मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्बाह करते हुए नंदगंज थाने मे लूटपाट के दॊरान गोलियां खायी वर्तमान समय मे उन्ही परिवार के श्रीमति माधुरी यादव ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन हॆ जो पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव की धर्मपत्नी हॆ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने कहा आजादी से लेकर सामाजिक उत्‍थान तक अपना विशेष योगदान दिया है1 स्‍व. रामधारी पहलवान लगातार 40 वर्षो तक देवकली ब्‍लाक के प्रमुख पद पर आसीन थॆ।उनके अधूरे कार्यो को पुरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूगां जिसमे आप लोगो का सहयोग आवश्यक हॆ।इस अवसर पर  सच्‍चेलाल यादव,देवनाथ कुशवाहा,सदानंद यादव,सदर विधायक जयकिशुन साहू,फेकन यादव,कन्हॆया यादव,रामधारी यादव,मुन्नन यादव,राम बचन यादव,सतेन्द्र यादव सत्या,अदालत पहलवान,राजेश यादव,जोखन यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …