Breaking News

बरेली में सपा प्रतिनिधिमंडल भेजना नौटंकी और बचकाना कदम- केशव मौर्या

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली मामले में जांच के लिए 14 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल को नामित किया. जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अखिलेश यादव की नौटंकी करार दिया और कहा कि सपा की पहचान ही मुस्लिम तुष्टिकरण की गंदी राजनीति से है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सपा का सफाय तय है. बरेली में इन्टरनेट सेवा बंद होने के साथ ही नेताओं की गतिविधियों को पुलिस ने रोक दिया है. साथ ही किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शनिवार सुबह पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि “सपा बहादुर अखिलेश यादव का बरेली में प्रतिनिधिमंडल भेजना नौटंकी और बचकाना कदम है. सपा की पहचान मुस्लिम तुष्टिकरण की गंदी राजनीति से है. विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की दुर्दशा और सफाया होना तय है. यूपी दंगा मुक्त, सुशासन व क़ानून व्यवस्था हमारी पहचान और उपलब्धि है. सपाइयों को यही रास नहीं आ रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …