Breaking News

महर्षि वाल्मीकी जयंती 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ। यूपी में 7 अक्तूबर 2025 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए शनिवार को शासन ने आदेश जारी कर दिया है। बताते चलें कि इस अवकाश की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते पहले श्रावस्ती जिले से की थी। इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्तूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …