Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में “ऑफरोड बर्नआउट 2025” का हुआ सफल आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शनिवार को “ऑफरोड बर्नआउट 2025” के प्रथम दिवस का सफल आयोजन संम्पन हुआ। इस आयोजन में विश्वविद्यालय की 47 टीमों के साथ कुल 232 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (आई०ओ०टी०) से 13 छात्र, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से 41, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से 28, सूचना प्रौद्योगिकी से 9, यांत्रिक अभियांत्रिकी से 48, जनपदीय अभियांत्रिकी  से 39, विद्युत अभियान्त्रिकी 33 और रसायन अभियान्त्रिकी से 9 और अन्य से 12 छात्र शामिल थे। आज के कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कुलगीत और मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति प्रो० जीऊत सिंह, अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन तथा मुख्य अथिति प्रो० संजय मिश्रा, विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियंत्रण विभाग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ० धीरेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापक एवं डॉ० राबेश कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक, कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया। इसके साथ ही संकाय के अन्य प्राध्यापक, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. दीपेश कुमार मिश्रा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अमरीश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति ने छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल और टीम भावना को और मजबूत बनाने की प्रेरणा दी। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्याद ज्ञापन डॉ० राबेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी स्वयं निर्मित आरसी (रेडियो कंट्रोल्ड) कारों को प्रस्तुत किया, जिन्हें विभिन्न परीक्षण चरणों से गुजारा गया। इन चरणों में गाड़ियों की मजबूती, संतुलन और कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन की क्षमता की परख की गई, जिससे छात्रों की तकनीकी दक्षता और नवाचार की झलक सामने आई। आज के आयोजन में छात्रों द्वारा निर्मित आर०सी० कार का सबसे पहले तकनीकी निरीक्षण किया गया, जिसमें गाड़ियों के डिज़ाइन और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इसके बाद मजबूती परीक्षण किया गया, जिसमें गाड़ियों की मजबूती और कठिन परिस्थितियों में टिकाऊपन की परख की गई। अंत में संचालन क्षमता का परीक्षण हुआ, जिसमें गाड़ियों की नियंत्रण क्षमता और संतुलन का मूल्यांकन किया गया। आज के प्रदर्शन के अनुसार लीडरबोर्ड में टीम ओराकल व्हील्स 126 अंकों के साथ अग्रणी है, इसके बाद नाइट राइडर्स 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और एपेक्स 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अन्य टीमें भी शीर्ष पर आने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। कल, 5 अक्टूबर को प्री-फाइनल रेस और इसके बाद फाइनल रेस का आयोजन किया जाएगा, और शाम 4 बजे आयोजित होने वाले समापन समारोह में विजेता टीम को 6,000 रुपये, दूसरे स्थान को 5,000 रुपये और तीसरे स्थान को 4,000 रुपये का पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस को सफलतापूर्वक संचालित करने में छात्र संयोजक अभिनव प्रताप सिंह एवं सह संयोजक अंश शुक्ला का मुख्य योगदान रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …