Breaking News

यूपी ट्रेड शो स्‍वदेशी मेले का फ्लाप शो, राज्‍यसभा सांसद संगीता बलवंत को मोबाईल टार्च की रोशनी में करनी पड़ी स्‍टाल से खरीददारी

शिवकुमार

गाजीपुर। लंका के मैदान में गुरूवार को यूपी ट्रेड शो स्‍वदेशी मेला 2025 का आयोजन किया गया था लेकिन आयोजको लापरवाही से कार्यक्रम की बड़ी किरकिरी हुई और यह फ्लाप शो में परिवर्तित हो गया। मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को गाड़ी के हेडलाइट के रोशनी और मोबाइल टार्च के रोशनी के बीच प्रदर्शनी के पंडालो से खरीददारी करनी पड़ी। कार्यक्रम स्‍थल में लगी कुर्सियां अधिकांश खाली रही, आयोजको ने इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी नही कराया और न ही इसकी तैयारी। इसको लेकर विपक्षी नेताओ ने भाजपा पर निशाना साधा कि यह है योगी सरकार की प्रदर्शनी में मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद संगीता बलवंत को मोबाईल टार्च के सहारे करनी पड़ रही है स्‍टालों से खरीददारी। योगी सरकार के इस ग्रेंड शो से जनता का कोई उत्‍सुकता नही रह गया है इसलिए सारी कुर्सियां धूल चाट रही है। विपक्ष का कहना है कि लाखो रूपये खर्च करने के बाद भी यह प्रदर्शनी फ्लाप रही। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रवीण मौर्या ने बताया कि पहला दिन था, इसलिए तैयारी नही हो पायी।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …