गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित”कार्निवाल -2025″के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के कुशल नेतृत्व मे चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय प्लेस आफ सेफ्टी/राजकीय संप्रेक्षण गृह, (किशोर) गाजीपुर के सभागार मे आयोजित किया गया। जिसमें नीरज कुमार मानू, सदस्य -किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर, माया सिंह -सदस्या, प्रभारी अधिक्षक राम अचल मौर्य, पीटीआई रियाजुउद्दीन, दिनेश विश्वकर्मा फार्मासिस्ट, माधवी श्रीवास्तव क्राफ्ट प्रशिक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण एवं बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण जिले के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा किया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….