गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा में आयेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम योगी का प्रोटोकॉल जारी हो गया है। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब चार घंटे तक रहेंगे। सीएम योगी सुबह 11:35 बजे भिखारीपुर खेल मैदान भदोही के हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 12:05 बजे हथियाराम मठ गाजीपुर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 12:15 बजे मां सिद्धदात्री मंदिर(बुढि़या माई) के मंदिर में पहुंचेंगे। जहां पर विधि विधान से दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हथियाराम मठ के परिसर में प्रबुद्धजनों से संवाद के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 1:35 बजे हथियाराम मठ के हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 1:45 मिनट पर श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के हेलीपैड पर पहुंचेगे। सीएम योगी कालेज परिसर में महंत श्री रामश्रय दास जी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2 बजे भुड़कुड़ा मठ पहुंचेंगे। भुड़कुड़ा मठ में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। दोपहर 3:20 बजे महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा के हेलीपैड से लखनऊ के प्रस्थान करेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….