Breaking News

गाजीपुर: सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में हुआ मोबाइल प्लेनेटेरियम शो का प्रथम दिवस सफल आयोजन

गाजीपुर। स्थानीय बोरशिया स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज मोबाइल प्लेनेटेरियम शो का भव्य और ज्ञानवर्धक आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम  गोरखपुर के टीम द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, खगोलशास्त्र, भूगोल एवं पर्यावरण की रोमांचक दुनिया से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रीति सिंह और प्रधानाचार्य  चन्द्रसेन तिवारी के सहयोग एवं अनुमति से की गई। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विद्यालय में इस प्रकार का अभिनव शैक्षणिक अनुभव संभव हो सका। प्रथम दिवस में विद्यालय के वरिष्ठ वर्गों के विद्यार्थियों ने इस अनोखे शो का आनंद लिया। एक विशेष गुंबदाकार डोम में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तारों, ग्रहों, नक्षत्रों और अंतरिक्ष के रहस्यमयी दृश्यों का अनुभव किया। 30 मिनट की इस दृश्यात्मक प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को वास्तविक अंतरिक्ष यात्रा का एहसास कराया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने खगोल विज्ञान से जुड़ी कई नई जानकारियाँ प्राप्त कीं और अंतरिक्ष के प्रति उनकी जिज्ञासा और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि ऐसे विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम बच्चों को आधुनिकतम बनाने में सहयोगी होते हैं। बच्चे प्रायोगिक रूप से तारों की स्थिति, ग्रहों की स्थिति, उपग्रह की स्थिति के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी को हम सब हरा-भरा रखना चाहते हैं और इस पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की शिक्षा देते हैं इस ज्ञान को प्रायोगिक रूप से समझने का यह कार्यक्रम एक सुनहरा अवसर है। प्रधानाचार्य  चन्द्रसेन तिवारी ने इस पहल को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं और आमतौर पर  जीवन में जैसे दिन और रात कैसे होते हैं ?पृथ्वी में दो प्रकार की गति कौन-कौन होती है? ग्रह और उपग्रह में क्या अंतर होते हैं ग्रहों का रंग कौन-कौन सा होता है इत्यादि को जानने का प्रायोगिक माध्यम है। कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल लगातार ऐसे अभिनव प्रयासों के माध्यम से शिक्षा को रोचक और अनुभवात्मक बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …