गाजीपुर। सुबह सम्राट अशोक क्लब भारत मिशन के समर्पित साथी मनोज सिंह कुशवाहा और उनके परिवार के सदस्य.माता रेशमी देवी, बड़े पुत्र मुनीब सिंह मौर्य, ग्राम+पोस्ट – पचौरी, थाना – गहमर, जनपद – गाजीपुर, उत्तर – प्रदेश,भारत,अपने पूज्य पिता जी स्मृति शेष मा. मुंशी सिंह कुशवाहा (उम्र 81 वर्ष) को उनकी ही अंतिम इच्छा देहदान सह नेत्रदान का ध्यान रखते हुए और मानव समाज में नए सामाजिक मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर, अपने पूज्य पिता जी के मृत्युपरांत शाह आई केयर सोसाइटी के डॉक्टरअजय मौर्य एवं उनकी पूरी टीम द्वारा नेत्रदान करने के बाद,मृतक शरीर को महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज गाजीपुर को समर्पित कर दिया। ग्राम पोस्ट पचौरी जनपद गाजीपुर से SAC – भारत के साथी मनोज सिंह कुशवाहा जी द्वारा देहदान सह नेत्रदान जैसे महादान का जो बीज रोपित हुआ है, वह आगे चलकर देहदान सह नेत्रदान जैसे महादान की गति निश्चित ही गति देगा। आज का दिन गाजीपुर जनपद के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। गाजीपुर जनपद के इतिहास में एक और नाम स्मृतिशेष मुंशी सिंह कुशवाहा जी का नाम देहदान सह नेत्रदान करने वाले महापुरुष के रूप में जुड़ गया। देहदान कम होना ये स्पष्ट बताता है ,कि देहदान करना और कराना दोनों चुनौती पूर्ण कार्य है। इसलिए देहदान सह नेत्रदान जैसे महादान के महान कार्य को करने और कराने वाले सभी सदस्यों का सम्राट अशोक क्लब भारत धम्मवाद, साधुवाद करता है। देहदान सह नेत्रदान जैसे महादान के पूज्य अवसर पर परिवार के सदस्य मा. रेशमी मौर्य मा. मनोज सिंह कुशवाहा, मुनीब कुशवाहा, ग्राम प्रधान सुधा गुप्ता , सम्राट अशोक क्लब भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सचिदानंद मौर्य सुदर्शन भंते जी अरविंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सदस्य सहित अनेक ग्रामवासी और जनपद गाजीपुर वासी उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….