Breaking News

गाजीपुर: यज्ञ से भौतिक सुख और आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति होती है– डॉ धनंजय पांडे

गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे महायज्ञ के पांचवें दिन वेद विभूषण, यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडे जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप के आवाहित देवताओं का विधिवत पूजन तथा हवन क्रम संपादित हुआ। आचार्य जी ने बताया कि दैवीय कृपा से समृद्ध जीवन तथा आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति यज्ञ कर्म से ही संभव है। यज्ञस्थल में महिला श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित होकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा किए। प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र पूज्य विजय कौशिक जी महाराज ने संगीतमय श्री राम कथा के अंतर्गत बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की कथा जीवन कैसे जीना चाहिए। पुत्र धर्म, पिता धर्म व राज धर्म कैसा होना चाहिए, इसका सर्वोच्च मानक राम कथा निर्धारित करती है, जिसका अनुसरण करने से मानव जीवन धन्य होता है। इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह, देवानंद सिंह, अजय पांडे, अखिलेश पांडे, धनजी सिंह, साधु जी के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …