गाजीपुर। हथियाराम मठ से हेलीकॉप्टर द्वारा ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भुडकुडा मठ पहुंचे और परिसर में बनी ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में ही रुद्राक्ष के वृक्ष को लगाया वहां से भुड़कुडा मठ पहुंचकर मठ परिसर में बनी सभी समाधियों का दर्शन पूजन किया इसके बाद महाविद्यालय पहुंचकर प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भुड़कुडा मठ पर 10 अक्टूबर 2006 को आया था जिस समय महंत रामाश्रय दास जी जीवित थे उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया और आज उन्हीं के मूर्ति अनावरण का मौका मिला उन्होंने तत्कालीन महंत शत्रुघ्न दास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मठ की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए महाविद्यालय का संचालन जिस प्रकार से कर रहे हैं वह इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक वरदान है महाविद्यालय की पहचान पूरे जिले नहीं प्रदेश में है उन्होंने जनपद की गौरवशाली गाथाओं को विस्तार से वर्णित करते हुए बताया कि जब तक युवा आगे नहीं आएंगे तब तक विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी विशाल सिंह चंचल, अभिनव सिन्हा,डॉक्टर संगीता बलवंत,सपना सिंह,बेदी राम पारस राय,अरुण सिंह,राधे मोहन सिंह,उमाशंकर पांडे,विपिन सिंह, ,रविंद्र जायसवाल,पीयूष राय इत्यादि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा व दीपक श्रीवास्तव ने किया
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….