Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में हुआ “दृश्या’25” का सफल आयोजन

लखनऊ। सोशल इंजीनियर्स बोर्ड, तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में “दृश्या’25” करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईपीएस मोहित गुप्ता तथा नेक्स्ट आईएएस के अकादमिक कोच श्री आयुष झा रहे। आप दोनो ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० जे० पी० सैनी को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मंच पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो० वी० के० गिरी, छात्र क्रियाकलाप परिषद अध्यक्ष प्रो० बी० के० पांडेय, तकनीकी उप परिषद के प्रभारी डॉ० पल्लव गुप्ता तथा सोशल इंजीनियर्स बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार डॉ० रोहित बाबू उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। आईपीएस मोहित गुप्ता ने छात्रों को समय का सही उपयोग करने, दृढ़ता से निर्णय लेने और अपनी तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का महत्व बताया। उन्होंने अधिकार और कर्तव्यों के बीच संतुलन, कुछ सामाजिक विषयों और आज की पीढ़ी के लिए अनजानी रोज़मर्रा की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने “वर्सेटाइल इंजीनियर्स” की बात करी और छात्रों से कहा कि वे हमेशा जागरूक रहें और उत्सुकता के प्रति सजग रहें। उन्होंने पूरे आनंद के साथ कॉलेज जीवन को अनुभव करने की सलाह दी। वहीं प्रो. वी. के. गिरी ने कहा कि दृश्या तालियों पर ख़त्म नहीं होता, ये छात्रों में स्वमूल्यांकन का बीज बनकर बेहतर परिणाम लाने की शुरुआत बनता है। श्री आयुष झा ने आईपीएस नवनीत सिकेरा की प्रेरक कहानी साझा करते हुए कहा कि “यूपीएससी का लक्ष्य शोहरत नहीं, बल्कि सेवा की सच्ची भावना होना चाहिए।” दृश्या’25 दो दिवसीय आयोजन है। पहले दिन करियर काउंसलिंग सत्र हुआ और कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन क्षेत्र के भीतर और बाहर उपलब्ध विविध करियर अवसरों से परिचित कराया गया। जबकि, दूसरे दिन सोशल इंजीनियर्स बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसमें गणित में सामान्य योग्यता परीक्षण “ब्रेनो मैथ”, कला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर चर्चा “आर्टिसन”, विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा रिज़्यूमे निर्माण की कार्यशाला “रिज़्यूमे एक्स”, ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता “शर्लक होम्स” और “ग्राउंड जीरो” शामिल हैं। “दृश्या’25” विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …