Breaking News

पावन दायित्‍व सौंपने के लिए पीएम मोदी के प्रति हार्दिक अभार- डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

लखनऊ। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर रूस की सफल पांच दिन की यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटकर आज फिर उस पवित्र स्थल बिहार पहुंच रहा हूं, जहां भगवान बुद्ध ने बोधिवृक्ष के नीचे दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था। कल्पना से परे रूस में करूणावतार भगवान बुद्ध के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था देखकर गर्व हुआ कि हम भारतवासी सचमुच में कितने धन्य हैं कि देश की सीमाओं से परे जाकर भगवान बुद्ध का प्रकाश किस तरह लोगों को आलोकित कर रहा है। सचमुच, यह अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार, जिन्होंने मुझे यह पावन दायित्व सौंपा। अब पवित्र व चैतन्य भूमि बिहार से चुनाव प्रचार की शुरुआत- एनडीए की फिर एक बार फिर मजबूत सरकार जो विकास, संस्कृति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को देखते हुए 8 से 10 जून तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

गाजीपुर। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को देखते …