गाजीपुर। बापू इंटर कॉलेज सादात के कक्षा 6, 7 और 8 के करीब 250 बच्चों को बाल निर्माण की कहानियां पुस्तक का वितरण किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में बच्चों को एसबीआई सादात के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार के सौजन्य से यह पाठय पुस्तक वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार व महत्व आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों को नैतिक, चारित्रिक, सांस्कृतिक गुणों तथा डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, कैलाश राम, गायत्री परिवार मजुई के संयोजक/ शिक्षक विजय कुमार यादव, हृदयेश मिश्रा, शैलेश पाठक, राम प्रवेश सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….