Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन, बोले एसीपी- सावधानी से करें इंटरनेट का उपयोग  

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बुद्धवार को डिजिटल और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और बचाव के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, रेडियो सिटी, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अशोका इंस्टीट्यूट के कम्युनिटी सर्विस विंग व छात्र गतिविधि केंद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी साइबर क्राइम वाराणसी विदुश सक्सेना उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्कता और जिम्मेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी, डेटा चोरी, ऑनलाइन ट्रोलिंग, पोंगी इनकम स्कीम और डिजिटल अरेस्ट जैसे खतरों से बचने के उपाय भी साझा किए। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति शिक्षित करना और उन्हें भविष्य में होने वाले संभावित साइबर अपराधों से बचाव हेतु तैयार करना और अगर ऐसा हो जाये तो क्या करना होगा बताना है l इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की दिशा में प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीनसी.एस.ई प्रो. एल.एस. मौर्या, प्रो. यू.के. बैनर्जी, डॉ. शर्मीला सिंह, डॉ राजू पटेल, सोमेन्द्र कुशवाहा ,  इ.अनुजा सिंह, इ. अरविन्द कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे । कार्यशाला के दौरान साइबर अपराधों पर जागरूकता वीडियो भी दिखाई गई और प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित पुस्तक भी वितरित की गईं।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …