Breaking News

गाजीपुर के जर्जर सड़को के निर्माण को लेकर सीएम योगी से मिलें एमएलसी चंचल सिंह

गाजीपुर। जिले की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर गाजीपुर जनपद की जर्जर विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण के लिए समुचित निर्देश देने का अनुरोध किया।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सीएम से गाजीपुर शहर से चोचकपुर मार्ग,महराजगंज से शहर के सैनिक चौराहा होते हुए महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज तक चौड़ीकरण मार्ग, अंधऊ फोरलेन बाईपास आदि सड़क की जर्जर हालत से अवगत कराते हुए।इन सड़क मार्गो के निर्माण के लिए निर्देश का अनुरोध किया।इस दौरान एमएलसी ने सीएम को अवगत कराया कि इन सड़क मार्गों के निर्माण को लेकर स्टीमेट शासन को भेजा गया है।एमएलसी ने इन कार्यों के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र दिया।जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव को तत्काल उचित कार्यवाही का निर्देश दिया है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया इन सड़क मार्गों के निर्माण से आम जनता को काफी सुविधा और सहूलियत मिलेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों ने धूमधाम से मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

गाज़ीपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा Black Paper Hotel, गाज़ीपुर …