लखनऊ। पटना में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर जी द्वारा औपचारिक रूप से जारी की गई।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव शशिभूषण प्रसाद जी, संगठन प्रभारी बिहार रितेश राम जी, प्रदेश अध्यक्ष उदयनारायण राजभर जी, तथा महिला अध्यक्ष अंजलि राजभर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।डॉ. अरविन्द राजभर जी ने कहा कि “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार और समान अवसर की लड़ाई लड़ रही है। बिहार की जनता के आशीर्वाद से पार्टी सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है। हम समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी के मार्गदर्शन में बिहार संगठन निरंतर सशक्त हुआ है और आज पार्टी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में है।डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाला जमीनी कार्यकर्ता चुना गया है। पार्टी का लक्ष्य है — “बिहार में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और सुशासन की नई मिसाल कायम करना।”
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….