Breaking News

बिहार में विकास के लिए जरुरी है डबल इंजन की सरकार उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के गोरियाकोठी विधानसभा में पूर्व विधायक स्व0 भूमेन्द्र नारायण सिंह बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जनसभा का प्रारम्भ भारत माता की जय के उद्घोष से प्रारम्भ किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे और एनडीए के प्रत्याशी श्री देवेशकांत सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि यह धरा त्याग, तपस्या और संघर्ष की है, आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पग-पग बढ़ रहा है और आपरेशन सिंदूर ने आतंकवादी कमर तोड दी। मोदी है तो मुमकिन है। डबल इंजन सरकार ने बिहार में गुण्डाराज, भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। संविधानिक संस्थानों का गला घोटने वालों को बिहार की जनता ने नकार दिया है और विपक्ष को घुटनों पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी कमल पर बैठ कर आती हैं कमल खिलेगा, खुशियॉ आयेंगी। गोरियाकोठी की जनता के जोश से पता चल रहा है कि खिलेगा तो कमल। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक पायदान पर सूक्ष्म से सूक्ष्म स्तर पर कार्य कर रहे हैं। आखिरी क्षणों में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य – विकसित बिहार, सशक्त भारत। मिलकर एक बार फिर विकास, ईमानदारी और राष्ट्रवाद के प्रतीक कमल के फूल पर बटन दबाइए। गरीब की मुस्कान, किसान की खुशहाली और देश की समृद्धि का रास्ता बनाएं। जय बिहार, जय श्री राम। आज ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीवान और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियो के नामांकन सभा मे भाग लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …