Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन पार करते समय अनिल यादव की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। गोपालापुर निवासी अनिल यादव (35) पुत्र राजा यादव बिहारीगंज बाजार में बंद फाटक के नीचे से रेल लाइन पार कर रहे थे। उसी समय जौनपुर से औड़िहार की ओर डीएमयू ट्रेन तेजी से जा रही थी। जिसकी चपेट में आकर अनिल का शरीर कई टुकड़ों में कट गया। खुद की मैजिक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले अनिल की पत्नी प्रियंका दहाड़े मार रोने लगी। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के अनिल यादव को एक पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। मां रजना देवी बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास हो गईं। बाजारवासियों का कहना है कि अनिल लापरवाही भरे अंदाज में रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेल लाइन पार करने का दुस्साहस करने लगा। आसपास के दुकानदारों ने चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन सबकी बात अनसुना कर रेल लाइन पार कर अनिल यादव अपनी जान गवां बैठा।

Image 1

Check Also

शिक्षक व स्‍नातक एमएलसी 2026: गाजीपुर में 12 बजे तक शिक्षक में 33.63 व स्‍नातक के लिए 15.91 प्रतिशत हुआ मतदान

गाजीपुर। शिक्षक व स्‍नातक एमएलसी 2026 के मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरु हो …