Breaking News

गाजीपुर: सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष 30 अक्‍टूबर को रामकरन दादा के घर जायेंगे सिधौना

गाजीपुर। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव व राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव 30 अक्‍टूबर को सैदपुर विधायक के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए गाजीपुर आयेंगे। यह जानकारी जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने दी है। उन्‍होने बताया कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 12:10 बजे रंगजी महाविद्यालय मठखन्‍ना रामपुर माझा के हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:20 बजे सैदपुर विधायक के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके निवास स्‍थान रामपुर माझा जायेंगे। कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद वह वापस हेलीपैड लौट आयेंगे इसके बाद हेलीकाप्‍टर से रामकरन पीजी कालेज सिधौना सैदपुर के हेलीपैड पर उतरेंगे। पूर्व एमएलसी विजय यादव ने बताया कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल के गांधी रामकरन दादा के प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करेंगे फिर वहां से मेरे आवास पर आयेंगे। जहां पर परिवार के सदस्‍यों से मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …