Breaking News

बहन जी का ऐलान: प्रदेशभर में होगी मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक

लखनऊ। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने मुस्लिम वोट बैंक की गोलबंदी के लिए पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज भाईचारा कमेटी की बैठकों का आयोजन करने का ऐलान किया है। लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित बसपा कार्यालय पर पार्टी की मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की मंडल स्तरीय बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगे की कार्ययोजना को लेकर निर्देश दिए। वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मायावती ने हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के निर्देश दिए। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मायावती के पहुंचने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …