Breaking News

वाराणसी: अज्ञात वाहन की टक्‍कर से टीवीएस सवार दो लोगों की मौत

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज टू पर बीती की रात में एक बजे किसी वाहन के टक्कर से टीवीएस एक्सल सवार दो लोग घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंसा थाना क्षेत्र के भडाव गांव के सहती यादव (52) तथा रामविलास गुप्ता (40) टीवीएस एक्सल से अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। रिंग रोड पर किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में रामविलास गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सहती यादव को दिनदयाल हास्पिटल के लिए भेजा। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है कि कैसे यह हादसा हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …