Breaking News

गाजीपुर: प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह की 4 नवंबर को मनाई जायेगी पुण्‍यतिथि  

गाजीपुर। प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह की पुण्‍यतिथि 4 नवंबर को कटरिया ग्राम सचिवालय के प्रांगण में आयोजित है। यह जानकारी ग्राम प्रधान रीना सिंह ने दी है। इस संदर्भ में कुंवर आशुतोष सिंह और कुंवर अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि पुण्‍यतिथि कार्यक्रम चार नवंबर को धार्मिक अनुष्‍ठान के बाद करंडा ब्‍लाक के प्रतिभावान छात्राओं एवं विद्युषी बहनों को साइकिल प्रदान किया जायेगा। 5 नवंबर को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन है। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कल दशहरा के अवसर …