शिवकुमार
गाजीपुर। भांवरकोल ब्लाक परिसर में आयोजित भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय के मूर्ति अनावरण व स्मृति सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय की धर्मपत्नी पूर्व विधायक अलका राय और भाजपा के युवा नेता पियूष राय की अनुस्पिति पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा के लोकप्रिय विधायक स्व. कृष्णानंद राय के मूर्ति का अनावरण पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज विधायक सुशील सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, ब्लाक प्रमुख सुनीता राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, समाजसेवी इंजीनियर अरविंद राय, रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख राहुल राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय आदि दिग्गज नेता और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भांवरकोल ब्लाक के प्रमुख श्रद्धा राय एवं प्रमुख प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना ने किया। पूरे कार्यक्रम की गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में चर्चा रही कि सारे दिग्गज आये लेकिन मुहम्मदाबाद की पूर्व विधायक अलका राय और युवा नेता पियूष राय कार्यक्रम में अनुस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर ही चर्चा होने लगी कि आखिरकार यह दोनों नेता क्यों नहीं आये। धीरे-धीरे यह खबर पूरे जिले में फैल गयी। विपक्षी दलों के नेता इस घटना को और चासनी लगाकर बांटने लगे। इस संदर्भ में भाजपा के युवा नेता पियूष राय ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि मैं और मेरी माता जी पूर्व विधायक अलका राय किसी आवश्यक कार्य से बाहर आये हुए है इसलिए इस कार्यक्रम में भाग नही ले पाये। इधर सपा, बसपा के नेता चट्टी-चौराहों पर यह चटकारे ले रहे है कि जबतक भाजपा में गोलबंदी रहेगी तबतक मुहम्मदाबाद में विपक्ष का झंडा लहराता रहेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….