Breaking News

गाजीपुर: उप निबंधक कार्यालयो में 8 से 11 नवंबर तक नही हो पायेगी जमीनो की रजिस्‍ट्री

गाजीपुर! महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम मे अवगत कराया गया है कि स्टाम्प एवं रजिस्टेशन विभाग के ऑनलाईन पोर्टल हेतु प्रयुक्त एन०आई०सी० द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड  पर स्थानान्तरित किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण दिनांक 08.11.2025 से 11.11.2025 तक (कुल चार दिवस) सर्वर पर रख-रखाव एवं स्थानान्तरण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा, जिसके फलस्वरूप इस अवधि में आमजन द्वारा ऑनलाईन लेखपत्र पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा तथा उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन का कार्य संपादित नहीं किया जा सकेगा। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने  सर्वसाधारण को सूचित किया है कि  इस दौरान  निबन्धन कार्यालयों में लेखपत्रों का पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा तथा पंजीकरण का कार्य सम्पादित नहीं किया जा सकेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …