वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार को नेस्ले इंडिया द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक. बायोटेक्नोलॉजी के तीन छात्रों (रिंकी कुशवाहा,आंशिक सिंह,निधि सिंह) का चयन किया गया। दो दिन चली इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के बाद चयनित छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अशोका संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ओ.पी. शर्मा ने नेस्ले इंडिया कंपनी के नॉर्थ हेड विवेक प्रधान, सीनियर एच आर तुषार शर्मा, जसनीत कौर और सचिन कुमार का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को नेस्ले इंडिया की कार्यसंस्कृति और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के चेयरमैन इ. अंकित मौर्या, वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या और डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा की आप अपने व्यवसायिक जीवन मे नित्य नई उचाइयाँ प्राप्त करें और अपने माँ-पिता और अशोका संस्थान का नाम रोशन करें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….