Breaking News

आजमगढ़: एसटीएफ से मुठभेड़ में 50 हजार इनामिया पशु तस्‍कर वाकिफ ढेर

आजमगढ़। पुलिस ने मुठभेड़ में एक और पशु तस्कर को मार गिराया है। यह मुठभेड़ आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना इलाके में हुई है। जोकहरा गांव में छोटी सरयू नदी के पास लखनऊ एसटीएफ, आजमगढ़ स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की टीम से पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया पशु तस्कर गोली लगने से ढेर हो गया। जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना के जोकहरा गांव के पास छोटी सरयू नदी के रास्ते पर बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ एसटीएफ, आजमगढ़ की स्वाट टीम और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर बदमाशों तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। मारे गए बदमाश वाकिफ पर गौ तस्करी, चोरी, हत्या और लूट के आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर व जौनपुर समेत कई जिलों में 67 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह 50 हजार रुपये का इनामी था। पुलिस ने मौके से असलहा व कारतूस बरामद किए हैं और फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …