Breaking News

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में 10 से 12 नवंबर को आयोजित होगा आउटरिच प्रोग्राम

गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) करियप्पा मार्ग, लखनऊ छावनी के द्वारा स्पर्श आउटरिच प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 10.11.2025 से 12.11.202 (03 दिन) तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में  किया गया है। स्पर्श आउटरिच में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्पर्श पोर्टल से पेंशन के सम्बन्ध में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उन्होने जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि स्पर्श पोर्टल की समस्याओं के सम्बन्ध में निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: खाद्य विभाग में दीपावली से पूर्व मिठाई और किराना के दुकानों पर छापा मारकर एकत्र किया सैम्‍पल

गाजीपुर। आगामी दीपावली पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये …