Breaking News

बलिया: दलहन, सब्‍जी के साथ किसान करें केचुएं की खाद का उत्‍पादन- कुलपति कर्नल डॉ. विजेंद्र सिंह

बलिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बलिया पर कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह जी का आज दिनांक 07 नवंबर  2025 को औचक कार्यक्रम निदेशक प्रसार महोदय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ l कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह जी ने केन्द्र गतिविधियों के बारे में किसानों एवं केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करने के उपरान्त एवं आज के कार्यक्रम की व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर किया, साथ ही साथ केन्द्र द्वारा आयोजित “किसानों की आय बढ़ाने में एकीकृत कृषि प्रणाली का महत्व” विषयक किसान गोष्ठी में प्रतिभाग कर रहे किसानों के साथ एकीकृत कृषि प्रणाली के महत्व पर विशेष चर्चा किया, कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह जी ने कहा कि किसान भाई अनाज वाली फसलों के साथ साथ दलहन, तिलहन, सब्जियों की खेती, फलों की खेती, मशरूम उत्पादन, केचुआ खाद उत्पादन, पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, बत्तख पालन, मौन पालन एवं दो फसलों के बीच खाली खेतों में हरी खाद उगाकर भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरण के संरक्षण करते हुए अपनी शुद्ध आय बढ़ाने के साथ साथ खेतिहर मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर सकते हैं l साथ ही साथ उन्होंने दलहनी फसलों में कीट प्रबंधन के लिए ग्रीष्म कालीन जुताई, फसल चक्र फेरोमेन ट्रैप, ट्राईकोग्रामा कार्ड, ट्रैप क्रॉप (फसल के बोर्डर पर गेंदा उगाना) एवं जैविक कीट प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दिया l माननीय कुलपति महोदय जी ने सभी किसानों को माला पहनाकर एवं सरसों का बीज निःशुल्क वितरित कर सम्मानित किया l इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने सभी किसानों वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं विश्वास भी है कि हम सभी भविष्य में भी इसी प्रकार से  किसानों के हित में मेहनत, लगन एवं उत्साहपूर्वक कार्य करते रहेंगे l इस कार्यक्रम के दौरान कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह जी, कृषि विज्ञान केन्द्र बलिया के शस्य वैज्ञानिक  डॉ सोमेंद्र नाथ, मृदा वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार पाल, पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ सतीश कुमार सिंह यादव, कार्यक्रम सहायक धर्मेंद्र कुमार, परिचर रामतोल आदि समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे l

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …