Breaking News

गाजीपुर: अभिषेक गुप्ता ‘अभि’ बने समाजवादी व्यापार सभा उ.प्र. के प्रदेश सोशल मीडिया एवं सूचना प्रभारी

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने ग्राम सभा बरहपुर, नंदगंज के मूल निवासी अभिषेक गुप्ता ‘अभि’ को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, पार्टी नीतियों के प्रति रुचि और व्यापारी–उद्यमी हितों में निरंतर कार्य को देखते हुए प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं सूचना प्रभारी मनोनीत किया है।प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने श्री गुप्ता से अपेक्षा की है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यक्रमों और संविधान की धाराओं को पूरी निष्ठा और लगन के साथ जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देंगे तथा पार्टी को और अधिक गतिशीलता और मजबूती प्रदान करेंगे।श्री अभिषेक गुप्ता ‘अभि’ वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि (Law) के छात्र हैं। उनके इस मनोनयन से बरहपुर नंदगंज सहित पूरे ग़ाज़ीपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस आशय की जानकारी सपा सदर विधान सभा  सचिव अमन जायसवाल ने दी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …