चंदौली। पीडीडीयू नगर जिले के चकिया थाना क्षेत्र के दीरेहु पहाड़ी पर गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर लिया। सुबह टहलने निकले युवकों ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने दोनों को अचेत अवस्था में जिला संयुक्त अस्पताल चकिया पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दाैरान दोनों की माैत हो गई। सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान दीरेहु निवासी राज सोनकर के रूप में हुई है, जबकि युवती पास के ही एक वार्ड की बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में राज ने युवती को भगाया था, जिस पर परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया था। इसके बाद उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। युवक मार्च माह में जेल से रिहा हुआ था। गुरुवार की सुबह दोनों फिर मिले और दीरेहु पहाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से जहरीली दवा का रेपर बरामद किया है। चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। वहीं, गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….