Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित हुआ छात्र संवाद कार्यक्रम

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड करियर काउंसलिंग क्लब द्वारा एक छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “उद्योग जगत के संव्यावसायिक उद्देशों के लिए मुख्य योग्यताएँ” रहा जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता एवं कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० जे० पी० सैनी ने शुभकामनाएं प्रेषित करी। विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में  डाॅ० ए० के० झा [पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (यांत्रिक अभियंत्रण विभाग), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी) एवं पूर्व उप प्रबंधक (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) भारत सरकार के रूप में उपस्थित रहें। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों में आत्मविकास, व्यावसायिक दृष्टिकोण और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देना रहा, जिससे वे भविष्य में उद्योग जगत में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बना सकें।इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रो० बी०के० पांडेय (अध्यक्ष, छात्र क्रियाकलाप परिषद), डाॅ० बी० के० शर्मा (संयोजक, छात्र क्रियाकलाप परिषद) एवं डाॅ० पल्लव गुप्ता (प्रभारी, तकनीकी उप परिषद) का विशेष योगदान रहा।साथ ही प्रो० वी० के० द्विवेदी, डाॅ० विपुल नारायण तथा डाॅ० मिलिंद राज आनंद ने कार्यक्रम के संकाय सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …