Breaking News

आजमगढ़: माफिया कुंटू सिंह सहित चार अभियुक्‍तों पर लगा गैंगेस्‍टर, पत्‍नी सहित तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशस्तर पर चिन्हित माफिया व गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सहित चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी कागजात बनवाकर श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कॉलेज), आजमगढ़ की मैनेजिंग कमेटी पर कब्जा जमाने की साजिश कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली में पुलिस ने पीएसी लगाई है। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय की तहरीर पर थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में कुंटू सिंह, उसकी पत्नी बंदना सिंह, सहयोगी सुनील कुमार सिंह व नरेन्द्र कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरोह द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विद्यालय प्रबन्धन पर कब्जे का प्रयास, विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फसाने की साजिश, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी जैसे अपराध किए जा रहे थे। इसी गिरोह के खिलाफ पहले भी कोतवाली में कई मुकदमा पंजीकृत है, जिसकी विवेचना पूरी कर पुलिस न्यायालय को आरोप पत्र भेज चुकी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …