Breaking News

गाजीपुर: निशुल्‍क ओ-लेवल, सीसीसी कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट (10$2) उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू० 1,00,000-00 (धनराशि रू० एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्ताक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। द्वितीय चरण की निर्गत समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 20 नवम्बर, 2025 से 01 दिसम्बर, 2025 तक निर्धारित है। गिरिजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को बताया है कि आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर www.obccomputertraining.upsdc.gov.in  अथवा  backwardwelfareup.in  पर दिनांक 20 नवम्बर, 2025 से 01 दिसम्बर, 2025 तक भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है. हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए. उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम् दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 को सायं 05रू00 बजे तक जमा किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क करें।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …